बलिया के बेल्थरा रोड में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शरीर कमर से दो टुकड़ों में बंट गया। युवक के शव की शिनाख्स नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी है।
यह हादसा है या खुदकुशी, इसको लेकर भी पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक वाराणसी – भटनी रेल प्रखंड पर डीएवी रेलवे क्रॉसिंग से दक्षिण की तरफ भटनी की तरफ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी से हादसा हुआ है।
घटना के बाद युवक का शरीरी कमर से दो टुकड़ों में बंट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक कान में हेडफोन लगाए हुए था। उसके शव से थोड़ी दूर पर देशी शराब की बोतल भी पड़ी मिली है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने खुदकुशी की है या नशे में होने और ईयरफोन के कारण हादसा हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि कान में ईयरफोन लगे होने के कारण मालगाड़ी का हॉर्न सुनाई नहीं दिया हो, जिस कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…