बलियाः पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर मिलेगा सोलर पंप पर अनुदान, ऐसे करें अप्लाई

बलियाः किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब आप कम लागत में सोलर पंप लगा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान अभियान योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसान विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.com पर दिनांक 24 जून 2022 से लक्ष्य पूरा होने तक ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया कि योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिशत तक ‘पहले आओ पहले पाओ’ के सिद्धांत पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदान पर सोलर पंप ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट पर “अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरांत कृषक को चालान के माध्यम से कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह के अंदर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी, अन्यथा कृषक का चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा। 2 एच0 पी0 हेतु 4 इंच, 3 एवं 5 एच0 पी0 हेतु 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 एच0पी0 हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक को स्वयं करानी होगी।

22 फीट तक की गहराई के लिए 2 एच0 पी0 सरफेस, 50 फीट की गहराई के लिए 2 एच0पी0 सबमर्सीबल, 150 फीट की गहराई के लिए तीन एच0पी0, 200 फीट की गहराई के लिए 5 एच0पी0, 300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एच0पी0 तथा 10 एच0पी0 के सोलर पंप उपयुक्त होंगे। ऐसे में किसानों को सूचित किया जा रहा है कि जल्द से जल्द आवेदन करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago