Categories: बलिया

बलियाः दबंगों की दबंगई, पति-पत्नी समेत तीन को पीटा, एक की मौत

बलिया के गड़वार थाने में दबंगों की दबंगई सामने आई है। यहां एक दबंग ने तीन लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है वहीं अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिससे परिवार के लोग दहशत में है।

जानकारी के मुताबिक सिहाचंवर निवासी 42 वर्षीय राजमंगल गुप्ता और गांव के ही एक दबंग के बीच मामूली जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में दबंगों ने शुक्रवार को राजमंगल गुप्ता, शिवमंगल गुप्ता तथा कृष्णावती देवी (34) पत्नी राजमंगल गुप्ता की बुरी तरह पिटाई कर दी। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने राजमंगल को बीएचयू रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें बीएचयू ले गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष श्रीधर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago