बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जमकर बवाल किया। शुक्रवार को युवाओं ने ट्रेनों और बसों में तोड़फोड़ की। इसके बाद तनाव का माहौल देखा गया। वहीं हालातों को सामान्य रखने के लिए शनिवार सुबह से ही पूरे जिले में पुलिस बल तैनात है।
डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरन नय्यर ने पुलिस टीम के साथ स्टेडियम और रेलवे स्टेशन का जायडा लिया। शुक्रवार देर रात क भ्रमण किया साथ पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद शनिवार सुबह 4 बजे से ही दोनों अधिकारी शहर में निकले। शहर के रलवे स्टेशन, मालगोदाम, अमृतपाली व काजीपुरा रेलवे क्रासिंग, स्टेडियम सहित पूरे कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण किया।
तो वहीं रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, काजीपुरा रेलवे क्रासिंग और स्टेडियम के साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के जवान सुबह से ही मुस्तैद हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन की गाड़ियां सायरन बजाते हुए निकल रही हैं। वहीं पुलिस की सक्रियता की वजह से हालात सामान्य नजर आ रहे हैं।
वहीं जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जुमे की नमाज के बाद विभिन्न जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं, अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने प्रतिबंध लगाए हैं। 2 महीने की अवधि में कोई भी व्यक्ति समूह के रुप में एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
हालांकि यह प्रतिबंध परम्परागत सामाजिक या धार्मिक संस्कारों एवं रीति-रिवाज तथा जुमे की नमाज पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र या अन्य धारदार हथियार, विस्फोटक पदार्थ को लेकर नहीं चलेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान, मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सड़क, मकान के अन्दर अथवा छत पर ईट, पत्थर शीशा बोतल व कांच के टुकड़े आदि एकत्र नहीं करेगें।
डीएम के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक साम्प्रदायिकता भड़काने वाले पोस्टर, बैनर आदि न तो लगाएंगे, और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के सार्वजनिक संचार साधन तथा मार्ग पर उत्पन्न नहीं करेगा, और न ही किसी को उकसाएगा। किसी भी सार्वजनिक संपत्ति की क्षति भी कोई नहीं पहुंचाएगा।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…