Categories: featured

बलिया: अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह तक सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगी सरकार

बलिया। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार अब अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी सस्ते दर पर देगी। जुलाई, अगस्त व सितंबर की प्रतिमाह एक किलो की दर से चीनी कार्डधारकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन के आदेश जिला पूर्ति कार्यालय पर पहुंच गया है।

बता दें कि सरकार के इस कदम से जनपद के 1 लाख 1 हजार 7.1 अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इन परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए 305 टन चीनी का आवंटन कर दिया है। जल्द ही इसका उठान किया जाएगा। जिसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इस चीनी का वितरण 1430 कोटे की दुकानों पर किया जाएगा।

कार्डधारक को यह चीनी 18 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा और यह जुलाई से सितंबर तक तीन महीने तक दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड एक किलोग्राम चीनी दिया जायेगा। इसके लिए शासन से चीनी का आवंटन हुआ है। जिसे जल्द ही लोगों को बांटा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago