Categories: featured

बलिया में जानलेवा बने हाई वोल्टेज तार, चपेट में आने से 7 साल का बच्चा झुलसा

बलिया में जगह जगह घरों की छतों से सटकर झूल रहे हाई वोल्टेज तार लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के मनियर कस्बा जवाहर टोला का है। जहां एक बालक हाई वोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आ गया। इससे बालक झुलस गया। जिसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि राजा 7 वर्ष पुत्र विजय पासवान निवासी नंदपुर थाना हल्दी जनपद बलिया अपनी मां रीना देवी के साथ मनियर कस्बा के वार्ड न० 5 निवासी मामा उमेश पासवान के यहां रिश्तेदारी में रक्षाबंधन के दिन रविवार को आया था। सोमवार के दिन करीब 11 बजे वह किसी कारण से छत पर चढ़ा, इसी दौरान वह छत से सटे गुजरे 11000 वोल्टेज के तार के चपेट में आ गया।

करंट की चपेट में आने से राजा बुरी तरह झुलस गया। करंट का जोर इतना था कि वह झुलस कर छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी बालक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago