बलिया में अतिक्रमण की जड़े गहरी होती जा रही है। जिसके चलते जनता बेहद परेशान हैं। जनता का दर्द अब पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने महसूस किया है। उन्होंने इस मामले में अब कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है अब एसपी अब अतिक्रमण कारियों के खिलाफ खुद जमीन पर उतरेंगे। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है।
बताया जा रहा है कि एसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभइयान की निगरानी नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ट्रैफिक करेंगे। एसपी ने बताया कि पहला फोकस ई रिक्शा पर होगा।शहर में इनकी मनमानी भी खूब है। इनकी संख्या बहुत हैं लेकिन सटीक आंकड़ा भी नहीं हैं। यह जहां मन होता है वहां अपने वाहन खड़े कर जनता के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं।
एसपी ने बताया कि इन ई रिक्शा के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि यह स्टैंड पर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। इससे जाम से छुटकाराय मिलेगा। साथ ही जो दुकानदार नजदीक से आते हैं, उन्हें दुकान पैदल आने के लिये कहा जाएगा। अगर वे दूर से आते हैं तो उनके लिये पार्किंग की जगह चिह्नित की जाएगी।
वहीं अतिक्रमण पर निगाह रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा माल वाहनों के लिये शहर में प्रवेश का समय निर्धारित किया जाएगा। ट्रैफिक विभाग को अपनी कार्यप्रणाली बदलनी पड़ेगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जद में आएंगे। एसपी अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही का मन बना चुके हैं जिसका असर जल्द ही शहर में देखने को मिलेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…