Categories: बलिया

बलिया- कटहर नाला के कायाकल्प को शासन की मंजूरी, मंत्री दयाशंकर बोले- चुनावी वादे कर रहे पूरे

बलिया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह की कटहर नाला के कायाकल्प की घोषणा को शासन ने मंजूरी दे दी है। कटहर नाला के सुंदरीकरण और साफ-सफाई के लिए मुख्यमंत्री ने पत्र जारी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद इसे विभागीय अमला भी तैयारी में लग गया है। सब कुछ ठीक रहा तो बारिश से पहले कटहर नाला बहुत हद तक ठीक हो जाएगा।

बता दें परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान कटहर नाला के सुंदरीकरण और इसके किनारे पाथ-वे आदि बनवाने का वादा किया था। चुनाव के बाद मंत्री बनने पर अपने वादे को अमल में लाने के लिए मंत्री दयाशंकर सिंह कोशिश कर रहे थे। मामले को उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखा जिसका उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लिया। जिसका नतीजा है कि सीएम ने मंजूरी दी।

मंत्री ने बलिया जनपद को गंगा समग्र योजना में शामिल करते हुए कटहर नाला के कायाकल्प और 1940 के बने रेगुलेटर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। इसमें मंत्री ने कटहर नाले की साफ-सफाई के साथ ही गंगा नदी में गिर रही गंदगी को रोकने और वरुणा ड्रेनेज के बंद होने के साथ अतिक्रमण से प्रभावित 84 गांवों के किसानों को राहत दिलाने की मांग की थी।

वहीं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादा किए थे उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कटहर नाले के कायाकल्प के साथ ही इसके सुंदरीकरण का काम भी होगा। इसके अलावा बलिया नगर के सुंदरीकरण के लिए भी कई प्रस्ताव दिए गए हैं जो जल्द ही दिखेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago