बलिया में कटहल नाले का कायाकल्प होगा। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा की गई घोषणा पर अब शासन ने मुहर लगा दी है। इसके तहत नाले के सुंदरीकरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बरसात से पहले कटहल नाले में काम दिखने लगेगा। बता दें कि राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान कटहर नाले के सुंदरीकरण और इसके किनारे पर पाथ-वे आदि बनवाने का वादा किया था। चुनाव के बाद मंत्री बनने पर सिंह अपने वादे को पूरा करने में जुट गए।
उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने पूरी योजना रखी। मंत्री ने बलिया को गंगा समग्र योजना में शामिल होने के लिए कटहल नाले के कायाकल्प और 1940 के बने रेगुलेटर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। इसमें मंत्री ने कटहल नाले की साफ-सफाई के साथ ही गंगा नदी में गिर रही गंदगी को रोकने व वरुणा ड्रेनेज के बंद होने व इस पर अतिक्रमण से प्रभावित 84 गांवों के किसानों को राहत दिलाने की मांग की थी।
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादा किया गया है उसे प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। कटहर नाले के कायाकल्प के साथ ही इसके सुंदरीकरण का काम भी होगा। इसके अलावा बलिया नगर के सुंदरीकरण के लिए भी कई प्रस्ताव दिए गए हैं जो जल्द ही दिखेंगे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…