Categories: बलिया

बलिया परिवार कोर्ट में फिर पेश नहीं हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, 13 मार्च को होगी अगली सुनवाई

बलिया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह का आए रोज़ कोई ना कोई गाना रिलीज होता ही रहता है जिसकी वजह से चर्चा में बने रहते हैं हालांकि पवन सिंह विवादों की वजह से भी काफी सुर्खियों बने रहते हैं। फिलहाल वह अपनी पत्नी के गंभीर आरोपों की वजह से चर्चा में हैं जहां एक बार फिर वह पेशी पर नहीं पहुंचे ऐसे में बलिया कोर्ट ने 1500 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही अगली सुनवाई को 13 मार्च को तय की है।

बता दें करीब साढ़े 4 साल पहले 6 मार्च 2018 को पवन ने बलिया के मिड्ढी निवासी रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति से शादी की थी। शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के एक होटल में हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गयी। इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल की।ज्योति ने कोर्ट को बताया है कि ससुराल में उनका उत्पीड़न करने के साथ ही गर्भपात कराया गया। उन्होंने 17 अक्तूबर 2019 से अब तक दैनिक खर्च और दवा-इलाज के लिए एक भी पैसा नहीं देने का आरोप पवन सिंह पर लगाया। साथ ही व्यक्तिगत और घर खर्च के लिए 5 लाख रुपये प्रति माह देने की मांग की है।

वहीं कोर्ट की ओर से कई बार नोटिस जारी होने के बाद पवन 5 नवम्बर 2022 को कोर्ट में पेश हुए थे। उनकी ओर से अधिवक्ता ने इस प्रकरण में काउंटर दाखिल करने के लिए समय मांगा था। इसके बाद इसकी अगली सुनवाई के लिये 20 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गयी, लेकिन फिल्म अभिनेता नहीं पहुंचे। इसके बाद न्यायालय ने 20 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया था।ज्योति के अधिवक्ता पीयूष सिंह ने बताया कि प्रतिवादी पवन ने अधिवक्ता को बदला है। नये वकील ने पत्रावली निरीक्षण के लिए मौके का दरख्वास्त दिया है। अधिवक्ता के अनुसार जवाबदेही दाखिल नहीं करने के कारण कोर्ट ने 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago