बलिया का बिजली विभाग घाटे में चल रहा है। कई बकायेदारों ने लाखों-करोड़ों का बिल जमा नहीं किया है। हैरानी की बात है कि इसमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं।इन विभागों पर बिजली विभाग का कुल 22 करोड़ बकाया है।
बिजली विभाग के द्वारा बकाया वसूली के लिए तमाम अभियान भी चलाए गए लेकिन सरकारी विभागों ने बिल जमा नहीं किया। जल निगम के ऊपर लाखों का बकाया है। 27 लाख बकाया सरचार्ज के जोड़कर 50 लाख तक पहुंच गया है।
कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी जल निगम के द्वारा बकाया जमा नहीं करने पर बिजली विभाग ने निगम के कनेक्शन काट दिए। जिसके बाद सोमवार से जल निगम के दफ्तर का कामकाज दो दिन तक ठप रहा।
जिसके बाद विभाग के द्वारा 25 प्रतिशत बकाया 12.50 लाख जमा करने के बाद जल निगम का कनेक्शन जोड़ दिया गया। इसके बाद जल निगम कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बिजली विभाग के आंकड़ों के हिसाब से पीडब्लूडी प्रांतीय खंड पर 14 लाख, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर तीन करोड़, स्वास्थ्य विभाग पर चार करोड़ का बकाया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से अविलम्ब बकाया बिल जमा करने को कहा है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…