Categories: बलिया

बलियाः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 7 साल की सजा

बलिया। नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही नौ हजार का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी के द्वारा अर्थदंड अदा नहीं किया गया तो अभियुक्त को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय पीड़िता की बड़ी बहन से थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को 21 अक्टूबर 2015 की रात्रि विद्या शंकर पटेल निवासी रैपुरा बहला फुसलाकर अपनी मां सुमित्रा देवी के सहयोग से लेकर कहीं चला गया।

मामले में पुलिस ने जांच शुरु की। लेकिन आरोपी की मां सुमित्रा देवी का नाम गलत पाते हुए उनका नाम मुकदमे से बाहर कर दिया गया। ववहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशा किया। जहां न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश एवं पॉक्सो कोर्ट संख्या-10 के न्यायाधीश ओमकार शुक्ला की अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी को सजा सुनाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago