Categories: बलिया

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए 810 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण, प्रकिया शुरु

बलियाः गाजीपुर से बलिया के माझी तक बनने वाले 118 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरु हो चुकी है। जमीन खरीदी का काम उत्तरप्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानि यूपीडा को करना है।

हालांकि इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआइ) के द्वारा किया जाएगा। बता दें कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कुल 810 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की जाएगी। इसमें 485 हेक्टेयर जमीन बलिया में, जबकि 325 हेक्टेयर गाजीपुर जनपद में अधिग्रहित की जाएगी।

लेखपालों के माध्यम से काश्तकारों को नोटिस दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार जिले में बहुत से काश्तकारों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में संबंधित के स्थान पर उनके स्वजनों का नाम जमीन पर नहीं चढ़ा है। इस कारण से जमीन का पेंच सुलझने में थोड़ा समय लग सकता है।

एक्सप्रेस वे में कुल 184 गांवों की जमीन आ रही है। इसमें बलिया के 82, बैरिया के 16 व गाजीपुर जनपद के 86 गांवों के करीब 20 हजार काश्तकारों की जमीन आ रही है। करीब 1630 करोड़ रुपए खर्च कर काश्तकारों से जमीन खरीदी जाएगी।

बता दें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पूर्वांचल एक्सप्रेस से भी जुड़ेगा। इसकी चौड़ाई 60 मीटर है। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर के आगे उत्तमनगर गांव में डबल ट्रंप बनाकर इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। वहीं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के तहत 30.17 किलोमीटर निर्माण गाजीपुर में होगा। बलिया में 82.54 किलोमीटर और छपरा में 3.60 किलोमीटर निर्माण होगा।

डिप्टी कलेक्टर दिनेश चंद्र का कहना है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 810 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। लेखपालों के माध्यम से काश्तकारों को सूचना दी जा रही है। गाजीपुर और बलिया दोनों जिलों में विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय में अभिलेख ठीक किए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago