Categories: बलिया

‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स’: बलिया के नीरज बने यूपी वॉलीबाल टीम के मैनेजर

बलिया में केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के तत्वाधान में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तरप्रदेश बालक वॉलीबाल टीम भी हिस्सा लेगी। इस टीम के मैनेजर बलिया के नीरज राय बनाएं गए हैं।

नीरज लंबे समय से वॉलीबाल खेल टीमों का मैनेजमेंट कर चुके हैं। इससे पहले नीरज अप्रैल 22 में रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित 23वीं यूथ राष्ट्रीय वाॅलीबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुरूष वॉलीबाल टीम के मैनेजर की भूमिका निभा चुके हैं।

अब वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वॉलीबाल टीम के मैनेजर बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी ने ‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स’ में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक व बालिका टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। नीरज राय को यूपी वाॉलीबाल टीम का मैनेजर बनाये जाने पर जनपद खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता 3 से 13 जून तक आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।

यह खेल का चौथा संस्करण हैं। देश के करीब 8 हजार से ज्यादा खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल टीम एक जून को पंचकुला पहुंच गयी। तीन जून को बालक टीम छत्तीसगढ़ वहीं बालिका टीम पश्चिम बंगाल के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।‌ वहीं नीरज को मैनेजर बनने पर क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, अक्षय कुमार राय, अजीत राय, प्रभात कुमार राय, डॉ राधेश्याम राय, पवन‌ राय, डॉ अखिलेश राय, निरंजन राय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुनील अग्रवाल, विनय राय, रमेश राय, अजय प्रताप साहू, शैलेष तिवारी, अजीत कुमार राय, अनूप राय, मोहम्मद इरफान आदि ने शुभकामनाएं दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago