Categories: बलिया

बलियाः सरकारी विभागों ने नहीं भरा 22 करोड़ का बिजली बिल

बलिया का बिजली विभाग घाटे में चल रहा है। कई बकायेदारों ने लाखों-करोड़ों का बिल जमा नहीं किया है। हैरानी की बात है कि इसमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं।इन विभागों पर बिजली विभाग का कुल 22 करोड़ बकाया है।

बिजली विभाग के द्वारा बकाया वसूली के लिए तमाम अभियान भी चलाए गए लेकिन सरकारी विभागों ने बिल जमा नहीं किया। जल निगम के ऊपर लाखों का बकाया है। 27 लाख बकाया सरचार्ज के जोड़कर 50 लाख तक पहुंच गया है।

कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी जल निगम के द्वारा बकाया जमा नहीं करने पर बिजली विभाग ने निगम के कनेक्शन काट दिए। जिसके बाद सोमवार से जल निगम के दफ्तर का कामकाज दो दिन तक ठप रहा।

जिसके बाद विभाग के द्वारा 25 प्रतिशत बकाया 12.50 लाख जमा करने के बाद जल निगम का कनेक्शन जोड़ दिया गया। इसके बाद जल निगम कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बिजली विभाग के आंकड़ों के हिसाब से पीडब्लूडी प्रांतीय खंड पर 14 लाख, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर तीन करोड़, स्वास्थ्य विभाग पर चार करोड़ का बकाया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से अविलम्ब बकाया बिल जमा करने को कहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago