Categories: बलिया

बलिया- अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड

बलिया में अब बच्चों के आधार कार्ड बनवाना बहुत ही आसान हो जायेगा। क्योंकि अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड बन सकेंगे। पहले चरण में सीडीपीओ कार्यालय से इसका शुभारंभ होगा। जिससे अब अभिभावकों को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक और डाकघर के चक्कर लगाने नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग 17 विकास क्षेत्रों में 3471 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रहा है। इन केंद्रों पर करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शासकीय योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। वर्तमान में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था डाकघर और बैंकों में ही लागू है, लेकिन न तो सभी बैंकों में आधार बन रहे और न ही डाकघरों में।

सीमित स्थानों पर व्यवस्था होने से बच्चों के आधार बनवाने के लिए अभिभावकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 6 साल तक के बच्चों के आधार केंद्रों पर ही बनवाने का फैसला लिया है। पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित सीडीपीओ कार्यालय पर यह व्यवस्था लागू होगी। इससे बच्चों के आधार कार्ड आसानी से बन जाएंगे और उनको योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

सीडीपीओ, दुबहड़, राम भवन वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सीडीपीओ कार्यालय पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने की तैयारियां चल रही हैं। उपकरण की उपलब्धता कराई गई है लेकिन ऑपरेटर के अभाव में व्यवस्था शुरू नहीं हुई है। ऑपरेटर और यूआईडीएआई से आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago