Categories: बलिया

बलियाः ओवरटेक करते समय ट्रक ने रौंदा, युवती की मौत

बलिया के सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर यह हादसा हुआ। जहां अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे जीजा-साली को ट्राली से टक्कर मार दी। जिससे साली की मौके पर मौत हो गई, जीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर करमपुर ग्राम के समीप ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक मनियर थाना के दुर्गीपुर निवासिनी सुनीता (35) अपनी बहन के घर सोनबरसा में कुछ दिन पहले आई थी। गुरुवार सुबह वह अपने बहनोई राजेश राजभर (37) के साथ किसी रिश्तेदारी में बाइक से गई थी। वहां से दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे।

इसी दौरान वहां से बालू लदा ट्रैक्टर आगे जा रहा था। ड्राइवर तेज आवाज में गाने चला रहा था। लगभग 1.30 हजे पीछे चल रहे राजेश ने हॉर्न बजाया लेकिन ड्राइवर ने सुना नहीं। इसी दौरान राजेश ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी ट्रॉली से बाइक को धक्का लग गया।

टक्कर से बाइक रोड के नीचे खेतों में चली गई और जीजा-साली गिर पड़े और ट्रॉली के पिछले पहिए की चपेट में दोनो आ गए। पहिए के नीचे कुचलाने से सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago