Categories: बलिया

बलिया- भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

बलिया। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। हालाँकि अभी चुनाव को 6 महीने से ज्यादा बाकी हैं लेकिन जोड़ तोड़ अभी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में भाजपा  के कई नेता आप में शामिल हुए हैं। भाजपा जिला महामंत्री विभा पांडेय, भाजपा की वरिष्ठ नेता कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने रविवार को आम आदमी पार्टी की का दामन थाम लिया है।इस अवसर पर के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने दावा करते हुए कहा कि लगातार पिछले 6 महीने से भाजपा छोड़कर उसके वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण लगातार करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का व्यवहार जनता के साथ ब्रितानी हुकूमत की याद दिला रहा है महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पूरी तरीके से फेल है अब जातिवाद का चादर ओढ़ कर सत्ता को फिर हथियाने की कोशिश कर रही है।

वहीँ आप का दामन थाम चुकी निभा पांडेय ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का शोषण हो रहा है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ छल कपट और अपमानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों और उनके कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, जिला महासचिव राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय राय मुन्ना, जिला सचिव अश्वनी

गिरी , उषा राय अनीता ठाकुर संध्या सिंह शोभनाथ सिंह ,रणविजय , संजय तिवारी पुतुल अशोक कुमार नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा राय, अवधेश सिंह ,सोनू गुप्ता ,शैलेंद्र गुप्ता विवेकानंद सिंह, अंजनी तिवारी, जवाहर पासवान, संतोष कुमार, विशाल कुमार ,अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अमरीश चौबे, नीलकांत सोनी, व्यापारी संघ से संतोष कुमार, विशाल कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago