मानवता की मिसाल बने बलिया के जाबांज़ युवा, पुलिस ने भी खूब दिया साथ

बलिया। दुनिया में चाहे लाख बुराइयां हों लेकिन इंसानियत आज भी बुराइयों पर भारी है। इंसानियत जब संगठित हो जाती है तब इससे जुड़ते जाते हैं। एक ऐसी ही दिल को छू लेने वाली कहानी बलिया जिले के सहतवार की सामने आई है। यहाँ कहानी के हीरो एक नहीं बल्कि कई लोग हैं। दरअसल, 12 जून को बिहार में बलिया के डॉक्टर उज्ज्वल सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के मानसिक विक्षिप्त राजेन्द्र प्रसाद सोनार भटक कर पूर्णिया पहुंच गए हैं। 45 सेकेंड के वीडियो में राजेंद्र अपने घर जाने की गुहार लगा रहे हैं।

डॉ उज्ज्वल ने ट्वीट में बलिया पुलिस, बलिया ख़बर, डीएम बलिया  को टैग किया। ट्विटर पर काफी सक्रिय बलिया पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और सहतवार थाना के प्रभारी को सूचित करते हुए जानकारी मांगी। उसके बाद सभी लोगों ने अपने स्तर पर राजेन्द्र सोनार को लाने के प्रयास किए। हुआ यूं कि मानसिक विक्षिप्त राजेंद्र सोनार असम के धुबरी जिले में फल की दुकान पर काम कर रहे थे। वहां राजेंद्र को किसी ने गलत सूचना दी कि उनकी माँ देहांत हो गया है।

राजेंद्र माँ की मौत की खबर सुनते ही घबरा गए और फौरन पैदल ही (750 किलोमीटर) बलिया के लिये निकल पड़े। रास्ते की जानकारी ना होने के कारण राजेंद्र बिहार के पुर्णिया जिले के मछहट्टा बाजार पहुँच गये। राजेंद्र की भटकने की खबर ट्विटर से मिलने के बाद ‘बलिया कोविड लीड्स’ के कुमार हर्षित और उनकी टीम के लोगों ने राजेन्द्र सोनार के घर जाकर केस को वेरिफाई किया और राजेन्द्र सोनार की बात उनकी माता जी से करवाई। उसके बाद बलिया कोविड लीड्स की टीम के लोग गाड़ी रिजर्व करके बलिया से रात 8 बजे पुर्णिया के लिए निकले।

रातभर सफर करने के बाद सुबह 8 बजे पुर्णिया के मछहट्टा बाजार में राजेन्द्र से मुलाकात हुई। इस दौरान बलिया पुलिस की सोशल मीडिया टीम लगातार उनसे संपर्क में रही तब जाकर राजेंद्र सोनार बलिया में अपनी माँ से मिल पाए। अब बलिया कोविड लीड्स संस्था के साथ ही बलिया पुलिस जोकि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद करने में काफी सक्रिय है उसकी भी तारीफ जिले भर में हो रही है। आपके अपने पसंदीदा पोर्टल बलिया खबर ने राजेंद्र से कॉर्डिनेटर करने से लेकर यह ख़बर छापने में खुशी महसूस कर रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago