कोरोना महामारी में जनसेवा के लिए डॉक्टर तनवीर आजम को सम्मानित किया गया

बेल्थरा रोड। कोरोना महामारी में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने वाले हाथों को जगह-जगह सम्मानित किया जा रहा है। ये वो नेक दिल लोग हैं जो दिन-रात सेवाभाव में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों की सेवा में दिन रात निःस्वार्थ भाव से अपने जान की बाजी लगाकर काम करने वाले सीएचसी अधीक्षक को सम्मानित किया गया है।

उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों की तरफ से रविवार कोरोना वॉरियर्स के रूप में अदम्य साहस दिखाकर लोगों की सेवा में करने वाले सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तनवीर आजम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इससे कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले लोगों को साहस मिला है।

इस मौके पर प्रशांत जायसवाल ने कोरोना वैरियर्स के अदम्य साहस से सेवाभाव में लगे रहने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी हाजी तौहीद लारी, आलोक गुप्ता, अनूप जायसवाल, सुनील कुमार टिंकू, मोनू गुप्ता, अशोक वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, संदीप बरनवाल, मिन्टू गुप्ता ,सुभम सिंह परिहार आदि लोग मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago