जानें कौन हैं यशवंत कुमार सिंह, जिन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बलिया का मान बढ़ाया

बलिया के होनहार छात्र लगातार देश की प्रतिष्ठित नौकरियों में सफलता पा रहे हैं। इन युवाओं की सफलता देख कर माता-पिता अपने बच्चों को भी बड़ी नौकरियों में जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। बैरिया के तालिमपू निवासी यशवंत कुमार सिंह, पुत्र संजय कुमार सिंह ने ,भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बंनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यशवंत सिंह अपनी प्रारंभिक शिक्षा दुआबा चिल्ड्रन स्कूल से की है। उसके बाद मधुपुर में कन्वेंट स्कूल में कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की। फिर सैनिक स्कूल में कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।

यशवंत सिंह ने नेशनल डिफेंस अकादमी पुणे में दाखिला लिया। यहाँ से वो आगे की तैयारी के लिए देहरादून चले गए, देहरादून जाकर यशवंत सिंह लेफ्टिनेंट बनकर निकले हैं। यशवंत को फिलहाल पहली पोस्टिंग अरुणाचल में मिली है। तालिमपुर के अन्य युवा यशवंत से आगे बढ़कर कुछ बड़ा करने की प्रेरणा ले रहे हैं। नौजवानों में एक नई उम्मीद की किरण जगी है, जिससे वो और ज़्यादा पढ़ाई में मेहनत कर रहे हैं। एक बातचीत में यशवंत सिंह ने बताया कि घर से नौकरी की वापसी के दौरान अगर अपने पोस्ट अरुणाचल में जाते हैं तो पूरी तरीके से देश के लिए लड़ाई के लिए मौजूद रहेंगे।

सेना में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर यशवंत ने क्षेत्र ही नही ,पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। उनकी कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में खुशी की माहौल है। बैरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी यशवंत को सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर बधाईया दी और शामिल हुए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago