बलिया पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशन में जिले में गुम हुए व्यक्तियों और बच्चों की शीघ्र तलाशी की जा रही है। गुम हुए लोगों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में थाना उभांव द्वारा एक 6 वर्ष की बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभायी है।
दरअसल, 14 जून को प्रभारी निरीक्षक उभांव ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी सियर अतुल मिश्रा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में बैंक, ATM, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पीएनबी बैंक के पास एक 6 वर्ष की बच्ची अकेली रोती हुई मिली, जो अपने माता-पिता से मिलने के लिए रो रही थी। चौकी प्रभारी सियर अतुल मिश्रा ने तत्काल बच्ची को शांत कराते हुए प्यार पूर्वक
उसका नाम पता पूछा। तो बच्ची ने अपना नाम ईशानी सिंह पुत्री भरत सिंह निवासी टीकोधा थाना उभांव बलिया बताया। चौकी प्रभारी ने फौरन सभी थानों में बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप में बच्ची की फोटो भेजी। पुलिस को बच्ची के गाँव भेजकर पता करवाकर सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची इशानी की चचेरी बहन अंशिका सिंह पुत्री चन्द्रशेखर सिंह उभांव थाना आ गयीं, जिन्हे चौकी इंचार्ज ने बच्ची को उनके हवाले कर दिया।
थाना उभांव क्षेत्र वासियों ने SHO ज्ञानेश्वर मिश्र और चौकी इंचार्ज सियर अतुल मिश्र व उनकी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।साथ ही परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने बलिया पुलिस की तारीफ की। इस तरह के प्रयास निःसंदेह पुलिस की छवि समाज में सकारात्मक बनाते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…