Categories: बलिया

बलिया: शौच को गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

बलिया में लगातार महिला अपराधों की संख्या बढ़ रही हैं। दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच ताजा मामला सामने आया है सिकंदरपुर से, जहां शौच करने गई नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने दरिंदगी की। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की सोमवार शाम शौच करने गई थी। तभी रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह भागकर घर पहुंची।

परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह आरोपी मोनू गौड़, समरजीत राजभर, अरविंद तुरहा, राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

4 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago