Categories: बलिया

बलिया में नहीं आएगी खाद की कमी, जनपद को मिला इतना मेट्रिक टन उर्वरक

बलिया में पिछले कुछ दिनों से कृषि उर्वरक की कमी देखी जा रही थी। लेकिन अब खाद की कमी बिल्कुल नहीं आएगी। क्योंकि जनपद के फेफना रेक पॉइन्ट से 2640 मेट्रिक टन आईपीएल फास्फेटिक उर्वरक प्राप्त हुआ है। इस खाद को थोक व्यवसायियों के माध्यम से 240 रिटेल उर्वरक केंद्रों पर पहुंचाया गया है।

इतनी बड़ी मात्रा में उर्वरक मिलने से अब किसानों को खाद समय पर मिल पाएगी। जनपद के अलग अलग केंद्रों पर खाद भेजी गई है। जिससे कहीं पर भी किसानों को परेशानी नहीं होगी। विकासखंड रसड़ा में 14, नगरा में 16, सियर में 15, चिलकहर में 15, नवानगर में 17, बेरुआरबारी में 11, पंदह में 12, मनियर में 14, बांसडीह में 16, दुबहर में 16, हनुमानगंज में 15, बेलहरी में 13, गड़वार में 14, सोहांव में 14, बैरिया में 12, रेवती में 14 व मूरलीछपरा में 12 निजी उर्वरक विक्रेताओं को भेजा गया है।

बता दें कि इन सभी दुकानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। किसान अपना आधार न० और जोत बही के माध्यम से उर्वरक की खरीद आवश्यकतानुसार कर सकते है और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जनपद के कंट्रोल रुम नंबर 7839882474 पर कॉल कर सकते हैं। सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक किसान अपनी समस्या बता सकते हैं। जिसका अधिकारियों के द्वारा निराकरण किया जाएगा।

इसके साथ ही खाद वितरण में अनिमितता बरतने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है। अनियमितता बरतने पर जनपद रबी सीजन में 18 उर्बरक दुकानें निरस्त की गई है और 1 दुकान सीज की गई है तथा एक नकली उर्बरक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। साथ ही साथ उन विक्रेताओं की सूची तैयार की जा रही है जिनके पास मशीन स्टॉक और गोदाम में उपलब्ध स्टॉक में अंतर है, इनके खिलाफ एफसीओ 1985 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर की भी कार्यवाही कराई जाएगी।

गौरतलब है कि जनपद में नवंबर माह तक फास्फेटिक उर्वरकों का लक्ष्य 16 हजार मेट्रिक टन है, अब तक  15000 मैट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक प्राप्त हो चुका है । जनपद स्तर से सहकारिता क्षेत्र हेतु एक फुल रेक 2600 मैट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का मांग पत्र शासन स्तर पर भेजा गया है, इफको डीएपी शीघ्र ही जनपद को प्राप्त होना संभावित है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago