Categories: बलिया

बलिया में पत्नी को जुए में हारा पति, फिर मांगे दो लाख मांगे, नहीं देने पर दिया तीन तलाक

बलिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। हारने के बाद पति ने अपनी पत्नी से दो लाख की डिमांड की और नहीं देने पर तीन तलाक दे दिया। परेशान महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि मनियर थाना क्षेत्र का युवक दिल्ली में काम करता है। शादी के 6 साल बाद वह अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया। जब पत्नी पति के साथ रहने लगी तो धीरे-धीरे उस व्यक्ति की गलत आदतों का पता महिला को चलता गया।

पत्नी का आरोप है कि एक दिन पति दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था, तो उसने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और जुआ हार गया। पत्नी को इस बात की जानकारी मिलने पर वह जान बचाकर मायके भागी। मायके आने के बाद भी पति का आंतक खत्म नहीं हुआ। पति ने महिला से 2 लाख रुपए मांगे। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। अब पीड़ित महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर न्याय के लिए भटक रही है। महिला ने बलिया डीएम अदिति सिंह से भी न्याय की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago