Categories: बलिया

बलिया- बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता सस्पेंड

बलिया। झटपट योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही बरस पर कार्रवाई की गई है जहां पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। और उनका चार्ज टाउन फीडर के अधिशासी अभियंता ऋषिकेश सिंह को दिया गया है। रोजाना 3 से 4 लंबित मामले होने पर गाज गिरी है। वहीं लगातार हो रही कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल झटपट योजना के तहत बिजली का कनेक्शन देने में लापरवाही बरती जा रही है। जनता बिजली का कनेक्शन मांग रही है, लेकिन उसे दिया नहीं जा रहा है। ऐसे में विद्युत वितरण खंड द्वितीय में ऐसी ही लापरवाही पकड़ी गई। जिसके चलते पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। उनका चार्ज टाउन फीडर के अधिशासी अभियंता ऋषिकेश सिंह को दिया गया है। मासिक समीक्षा के दौरान इस खंड पर रोज तीन से चार लंबित मामले दिखाई पड़ रहे थे, इसके चलते कार्रवाई के लिए कदम उठाया गया है।

बता दें कि सोमवार को एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही बरतने के कारण तीन अवर अभियंताओं को भी निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ चार्जशीट बनाई जा रही है। तीनों इंजीनियर लगातार योजना में लापरवाही बरत रहे थे। वहीं विभाग में लगातार लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई होने से हड़कंप मचा हुआ है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 hour ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago