Categories: बलिया

बलिया- बर्थडे पार्टी में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में ससुराल आये एक युवक को उसके दोस्त ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गयी। जिसपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। घायल युवक की सास की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के चचया निवासी जयनारायण सिंह की बेटी की शादी रसड़ा थाना क्षेत्र के मुडासन निवासी आनंद सिंह उर्फ सोनू सिंह के साथ हुई है । जयनारायण सिंह के यहां गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी थी। और सोनू सिंह अपने दोस्त मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के जय सिंहपुर निवासी सतीश सिंह उर्फ बबलू के साथ आया था। जहाँ दोनों दोस्तों में किसी बात पर बहस हो गयी और बब्लू ने सोनू पर असलहे से गोली चला दी। गोली सोनू के पैर में लग गयी ।गोली की आवाज पर पार्टी में भगदड़ मच गयी।

इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बब्लू को पकड़ कर थाने लाई और घायल सोनू को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। सोनू की सास रमावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। हालांकि आरोपी पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago