बलिया में सीएम योगी को न दिखे गंदगी, तिरंगे से ढंके गए नाले?

बलिया। एक ओर जहां देश आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस अभियान का असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन बलिया में कुछ और ही तस्वीरें देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया आए। इसके लिए तैयारी भी खास की गई। शहर में गंदगी नजर न आए इसके लिए नाले को को तिरंगे से छिपा दिया गया है ताकि मुख्यमंत्री की नजर उन पर न पड़े ये हम नहीं बल्कि बलिया में एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है जो हकीकत बयान कर रही है।

वहीं इस फोटो पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि बलिदान दिवस पर तिरंगे का इस्तेमाल सरकार की नाकामी छिपाने के लिए किया गया। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद यूपी कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है। UP कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें ट्वीट की है। UP कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ” एक तरफ प्रधानमंत्री तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तिरंगे का प्रयोग गन्दी नाली और भाजपा सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए किया जा रहा है। भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करती यह तस्वीर बलिया की है।”

वहीं इस तस्वीर को छात्र- युवा फ्रन्ट बलिया के अध्यक्ष अतहर ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है।  “बाग़ी बलिया के सिविल लाइन में एक नाला है। जिसे दस सालों से बनाया जा रहा है, पर आज तक नहीं बन पाया। इस नाले की वजह से पुलिस लाइन में रह रहे लोग और स्टेडियम में जाने वाले युवा लगातार परेशान रहते हैं। आज जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी आए थे। फोटो में दिख रहा तिरंगा जोकि नाली को ढकने के लिए इस्तेमाल हुआ है।

ताकि दस सालों से लंबित नाला वो भी शहर के बीचो बीच कहीं माननीय मुख्यमंत्री जी को दिख न जाए। ये सब छोड़िये, क्या नाले को तिरंगे से ढकना अपराध नहीं है? तिरंगे का अपमान देखिये दोस्तों। जिस तिरंगे को पाने के लिए अन गिनत क्रांतिकारीयों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उसी का हश्र।”

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago