Categories: बलिया

बलिया में CM योगी ने देश के पहले विद्रोही मंगल पांडेय का किया अपमान: कांग्रेस नेता

बलिया। बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया आगमन के बाद अब सियासी पारा भी बढ़ गया है। मंगल पांडेय की धरती बलिया में बलिदान दिवस पर मंगल पांडेय की शौर्य गाथा का ही जिक्र ना होने से कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस नेता पवन तिवारी ने इसे मंगल पांडेय का अपमान बताया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने ये तक कहा कि बागी बलिया आने वाले वक्त में इस अपमान का बदला भी लेगा।

दरअसल बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे जनपद में जोश का माहौल था, युवाओं को रोजगार के लिए ढेरों उम्मीदें थी, लेकिन जोश का माहौल तब शांत हो गया जब सीएम योगी बलिया के वीर सपूत मंगल पाण्डेय, जिन्होंने अंग्रेजो पर पहली गोली चलाई थी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तो दूर की बात है उनका नाम तक नहीं लिया। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी को घेर रही है। जिसका कहना है कि मुख्यमंत्री आये और राजनीति करके चले गए।

कांग्रेस नेता पवन तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग नीति, धर्म, सेनानी, क्रांतिकारी का हमेशा दिखावटी चोला पहन कर ढोंग करते हैं। बागी बलिया आने वाले दिनों में बलिया के माटी के लाल मंगल पांडेय के अपमान का बदला लेगी। मुख्यमंत्री मंगल पांडेय जी के नाम से कोई बड़ी स्मारक की घोषणा करेंगे ये आस पूरा बलिया लगाए बैठा था मगर ऐसा नहीं हुआ, बलिया के स्थानीय भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री से बागी बलिया से माफी मांगने का निवेदन करना चाहिए। अगर भाजपा सही मायने में देश के पहले विद्रोही का सम्मान करना चाहती है तो उनके नाम पर कुछ बड़ा करके दिखाए

वहीं रोजगार को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। कहा कि युवाओं को रोजगार के नाम पर कोई बात नहीं हुई। मुख्यमंत्री को शायद इसका डर सता रहा है कि युवा अगर रोजगार पा लेगा तो पार्टी झण्डा लेकर भाजपा की जय जयकार कौन बोलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago