बलिया के बेल्थरारोड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। खासतौर पर मालीपुर से बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर B.G पब्लिक स्कूल के पास नौरंगिया चार मुहानी पर आए दिन जानलेवा एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसके कारण कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसको लेकर लोग काफी ज्यादा परेशान हैं।
इसी बीच जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार संगम ने बेल्थरारोड उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि कुछ दिनों पहले एक भयावह एक्सीडेंट हुआ था, इसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी। इस स्थिति में दुर्घटना बाहुल क्षेत्र का बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाना जरूरी है।
इससे रोड पर यात्रा करने वाले लोग सुरक्षित रहें। ऐसे में अरुण कुमार ने मांग की है तत्काल रूप से दुर्घटना वाले क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगवाएं, ताकि ऐसे हादसों से जनता की जान बचाई जा सके।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…