Categories: बलिया

बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनेगा फोरलेन मार्ग, 48.95 करोड़ की राशि स्वीकृत

बलिया में माल्देपुर से कदम चौराहे फोरलेन मार्ग बनेगा। साढ़े चार किमी की लंबाई में बनने वाले मार्ग के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने कुल 48.95 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

एनएचआई ने इस मार्ग के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। जल्द इसका टेंडर होगा। इसके बाद पहले चरण में
यूटिलिटी शिफ्टिंग कराया जाएगा। जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इसके चौड़ीकरण को लेकर समय-समय पर कयास लगाए जाते रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस ही है। लेकिन अब चौडीकरण का कार्य होना तय है।

एनएन 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। टू लेन सड़क होने के कारण आए दिन जाम लगता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन सड़क बन जाने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

आजमगढ़ एनएचआई परियोजना निदेशक एसपी पाठक का कहना है कि बलिया में माल्देपुर से लेकर कदम चौराहे तक की एनएच 31 को फोरलेन बनाया जाएगा। इसको स्वीकृति मिल चुकी है। इस मार्ग का निर्माण पीडब्लूड कराएगा। इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago