बलिया में चोरी के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां योगी सरकार के निर्देश पर बिजली चोरी के आरोप फिर एक बार कार्रवाई की गई है। बिजली चोरी के आरोप में बैरिया/लोकधाम ठेकहा के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने दुखहरन गिरी के मठिया निवासी 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।
मामले की जानकारी देते हुए अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि उक्त गांव निवासी महेश गिरी, धनन्जय गिरी, अनिल गिरी, मिथिलेश गिरी उर्फ वकील गिरी, अवधेश गिरी, त्रिभुवन गोड़, गोपाल सिंह और चंद्रशेखर गिरी पर प्राथमिकी सोमवार को दर्ज कराया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप सघन विद्युत चेकिंग अभियान के तहत जांच में नौ लोग विद्युत कनेक्शन का कोई भी वैध दस्तावेज नही दिखा पाए। जिसके चलते उक्त लोगों पर बिजली चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया है। क्षेत्र में किसी को विद्युत चोरी नहीं करने दिया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…