Categories: बलिया

बलिया- रिश्वत मांगने के आरोप में VDO सस्पेंड, DDO ने की कार्रवाई

बलिया। परिवार रजिस्टर में नाम सुधार के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले VDO पर गाज गिरी है। जिला विकास अधिकारी ने विकास खंड चिलकहर के ग्राम विकास अधिकारी रहे राजभुवन प्रसाद को सस्पेंड कर दिया। साथ ही जांच की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी रसड़ा प्रवीनजीत को दी और सस्पेंड VDO को बांसडीह ब्लॉक से संबद्ध कर दिया।

नाम सुधार के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत- गौरतलब हो कि चिलकहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हथौड़ी का ग्राम विकास अधिकारी रहते हुए राजभुवन ने परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने और उसकी नकल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित परिवार ने उक्त ग्राम विकास अधिकारी को 5 हजार रुपए भी दिए थे। बावजूद उसका काम नही किया जा रहा था।

घूस लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप- VDO के उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से पैसे के लेन-देन का वीडियो बनाकर 2 दिन पहले उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडीओ ने संबंधित VDO की जांच कराई।

प्राथमिक जांच के आधार पर एक्शन- जांच के दौरान प्राथमिक जांच में मामला सही मिलने कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर पर जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से राज भुवन को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन पत्र पकड़ाते हुए, बांसडीह ब्लॉक से संबद्ध कर दिया। अब मामले की जांच की जिम्मदारी खंड विकास अधिकारी रसड़ा प्रवीनजीत को दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago