Categories: बलिया

बलियाः 60 लाख के चर्चित घोटाले में तत्कालीन कोटेदार गिरफ्तार

बलिया में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का क्रियान्वयन और राज्य सरकार के द्वारा साल 2002 से 2005 के मध्य बलिया में किया गया। इस कार्यक्रम को सही और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शीर्ष अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी।

लेकिन अधिकारियों के द्वारा तमाम विकास कार्यों में लापरवाही करते हुए सरकारी धन और खाद्यान्न से लगभग 60 लाख का गबन कर लिया गया। इस मामले में जांच के लिए ईओडब्लू वाराणसी के पुलिस अधीक्षक डा. प्रदीप कुमार ने अभियुक्तों की तलाश, गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया था।

26 जून को ईओडब्लू की गिरफ्तारी टीम द्वारा इस घटना में संलिप्त तत्कालीन कोटेदार रियाज अहमद पुत्र मो. सईद निवासी-ग्राम चड़वा-बरवा, थाना सिकन्दपुर, बलिया को ग्राम सभा चड़वा-बरवा, पंदह, बलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

बता दें कि योजना के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में मिट्टी, नाली निर्माण, खड़न्जा निर्माण, पटरी मरम्मत कार्य, सम्पर्क मार्ग निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य आदि श्रमिकों का चयन कर कराया जाना था। श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नगद पैसे दिए जाने थे, लेकिन तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और कोटेदारों से मिलीभगत कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य योजनाओं की पत्रावलियों पर पेमेंट आर्डर, मास्टर रोल एवं खाद्यान्न वितरण रजिस्टर में कूटरचना कर सरकारी धन का बंदरबाट किया।

श्रमिकों का चयन मनमाने ढंग से करके मस्टर रोल में फर्जी श्रमिकों के नाम दर्शाए और मानक अनुरूप कोई कार्य नहीं किया। इस मामले में जांच कर रहे ईओडब्लू वाराणसी के पुलिस अधीक्षक, डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि बलिया खाद्यान्न घोटाले के प्रकरण में शामिल दोषियों के विरूद्ध लगातार धर-पकड़ की कार्रवाई चलेगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अरविन्द कुमार, उप निरीक्षक संजय सोनकर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago