बलिया में अब सभी अधिकारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जिसको लेकर जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिया है कि जनपद के सभी अधिकारी नियमित रूप से 9 से 11 बजे तक जनता दर्शन के लिए अपने कार्यालय में बैठेंगे। आवेदक से फोन पर बात करने के बाद ही समाधान जानकारी अपलोड की जाएगी।
भूमि विवाद के मामलों और भूमि की पैमाइश के मामलों को तहसील और थाना समाधान दिवस में दर्ज कर राजस्व के साथ पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जल्द समाधान करें। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण किए जाएं उनमें 2 निष्पक्ष गवाहों के बयान, नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ समाधान की जानकारी अपलोड की जाए। जिन मामलों में आवेदक का असंतोषजनक फीडबैक मिला हो उन मामलों में आवेदक से बात कर स्थली निरीक्षण कर उसके बयान सहित जानकारी अपलोड की जाए।
इसके अलावा जनसुनवाई में मिल हो रहे संदर्भों को मिशन मोड पर निस्तारित किया जाए। बिना कारण संदर्भों को लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाए और गुणवत्ता सुधारने के लिए समुचित कार्रवाई की जाए। गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किए जाएं साथ ही बार-बार गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई हो।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…