बलिया : खु’द टैम्पू चला कर राह’त सामग्री बाटते दिखे पूर्व मंत्री

बलिया के कुछ इलाके इन दिनों भी’षण बा’ढ़ की चपेट में आये हुए हैं और फिलहाल प्रशासन की तरफ से जो इंतज़ाम किये गए हैं वह नाकाफी ही नज़र आ रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों की हालात जस की तस बनी हुई है और अभी कुछ ही दिनों पहले सीएम के दौरे के बावजूद इलाके के लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है. खबर यह भी आई थी कि जिन इलाकों में बाढ़ आई हुई है, वह पर बिजली भी गायब हो गयी और प्रशासन ने न तो खाने पीने का इंतजाम किया और न ही जेनेरेटर का. खाने के भी लाले पड़े हुए हैं. लेकिन इस बीच अब पूर्व मंत्री नारद राय ने अच्छा कदम उठाया है. और खुद टेम्पो चलाकर पीड़ितों से मिलने पहुच गए.


दरअसल पूर्व मंत्री नारद राय कार्यकर्ताओं के साथ शिवपुर दियर, परानपुर व जवही दियर के इलाकों में पहुंचे और लोगों को राहत सामग्री बांटी. इसके अलावा उन्होंने लोगों की परेशानी सुनी और जल्द ही इसे हल करने की बात भी कही. उन्होंने कहा है कि वह हर मुमकिन कोशिश करेंगे और लोगों को राहत पहुंचाएंगे. नारद राय को अपने बीच पाकर लोगों का द’र्द छ’लक गया. लोगों का कहना है कि इस मुश्किल वक़्त में प्रशासन की तरफ से उनके कोई भी राहत नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने अभी तक एन नाव तक का इंतजाम नहीं किया है.


जानवरों का भी बुरा हाल है. उनके पास खाने को चारा भी नहीं है और वहां से निकालने का इंतजाम न होने की वजह से वह भी अभी तक पानी के बीच पड़े हुए हैं. खैर लोगों की बातें सुनकर नारद राय ने डीएमसे बात करके जल्द से जल्द जानवरों के लिए चारे का इंतजाम करने और उन्हें वहां से निकालने को कहा है. आपको बता दें कि सीएम योगी ने 12 घंटें के भीतर मदद पहुंचाने को कहा था लेकिन फिलहाल अधिकारीयों ने उनके आदेश पर अमल नहीं किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago