Ballia- 9 साल पुराने केस में 4 घंटे कोर्ट कस्टडी में रहे पूर्व मंत्री राजधारी और विधायक केतकी सिंह

बलिया में 9 साल पुराने एक केस में बांसडीह विधायक केतकी सिंह और पूर्व मंत्री राजधारी सिंह को 4 घंटे तक न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया। हालांकि बाद में विशेष न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन तपस्या त्रिपाठी की अदालत ने 25-25 हजार रुपये के दो बंधपत्र पर रिहाई का आदेश दिया है।

नौ साल पहले सोनौली सड़क के निर्माण को लेकर नारेबाजी करने और आम रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में रिहाई का आदेश दिया गया है।
बता दें घटना 16 अगस्त 2013 को सुबह नौ बजे हुई थी। जब सोनौली सड़क के निर्माण को लेकर नारेबाजी करने के साथ ही आम रास्ता अवरुद्ध किया गया था।

जिसके चलते केतकी के नेतृत्व में पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, शिव शंकर चौहान समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सुखपुरा थाने में मुख्य सड़क जाम कर रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। और फिर क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ऐसे में पुलिस अधीक्षक को अदालत ने हाजिर कराने का आदेश मिला था।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago