Categories: बलिया

बलिया: शहीद पंडित वृंदावन तिवारी की शहादत दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बलिया: शहीद वृंदावन तिवारी का बलिदान दिवस समारोह शहीद स्मारक चितबड़ागांव पर आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में जनपद के वयोवृद्ध सेनानी पंडित राम विचार पांडे
मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। ध्वजारोहण खंड विकास अधिकारी तथा समस्त वार्ड सदस्यों नगर पंचायत चितबड़ागांव अधिशासी अधिकारी श्री अनिल कुमार ने किया

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति जो हरि नारायण सिंह हलचल हरेंद्र सिंह परशुराम साधु कमल बाबा प्रभूनाथ सिंह अभय सिंह व परमहंस सिंह ने की वह मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राम विचार पांडे ने कहा कि बलिया देश में आजादी से पहले आजाद होने वाले 3 जनपदों में प्रमुख जनपद रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी सपूतों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होनी होगी कि हम भारत में भ्रष्टाचार अनाचार को समूल नष्ट करने का संकल्प लें और उसके लिए यदि हमें अपने को बलिदान भी करना पड़ता है तो संकोच न करें।

इस दौरान विजय नारायण यादव, शशिकांत ममि,बृजभान सिंह शशि, कला तिवारी ओम प्रकाश वर्मा, चैयरमैन पद के प्रत्याशी अमरजीत सिंह (भाजपा नेता), राजकुमार यादव ,दीपू गुप्ता, अरविंद तिवारी ,आदि लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन बृज कुमार सिंह पूर्व चेयरमैन वह आभार अमरीश तिवारी ने किया अंग वस्त्र सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवार को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित शहीद वृंदावन तिवारी के पुत्र संजय उपाध्याय ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago