सिकंदरपुर में किसानों से मुलाकात कर बोलीं DM- बलिया में ‘कन्नौज’ जैसा होगा इत्र का व्यापार

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को गुलाब की खेती करने वालों किसानों से मुलाकात की। जहां उन्होंने किसानों की समस्या जानने के साथ ही उन्हें सुझाव भी दिए। सिकंदरपुर स्थित कठौरा गांव पहुंची जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने किसानों को सुझाव दिया कि वे अन्य प्रकार के गुलाबों की भी खेती करें। इसके अलावा उन्होंने बाजार में भी जाकर इत्र बेचने वालों से मुलाकात की और उसके संबंध में जरूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ सीडीओ प्रवीण वर्मा जिला कृषि अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

‘कन्नौज’ जैसा होगा व्यापार-इत्र के कारीगरों ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि पहले यहां पर बड़े पैमाने पर इत्र बनाया जाता था लेकिन किसानों और कारीगरों को उचित मूल्य न मिल पाने के कारण यह उद्योग धीरे-धीरे पिछड़ता चला गया और वर्तमान समय में यह अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। किसानों की समस्या जानने के बाद जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि गुलाब की खेती करने वाले और इसका इत्र बनाने वाले लोगों को जो भी समस्याएं आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जाए। साथ ही किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उन्हें हर तरह की मदद उपलब्ध कराएगा। जिस प्रकार से कन्नौज में इत्र का व्यापार होता है उसी तरह बलिया में भी इत्र का व्यापार होगा।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि गुलाब का इत्र बनाकर बेचने वाले लोग आसपास के बाजारों में ही अपने माल की ब्रांडिंग करके बेचने की कोशिश करें। जिससे ना केवल उनको मुनाफा होगा बल्कि इस उद्योग को भी फलने फूलने का मौका मिलेगा क्योंकि समय के साथ यह उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं और उनकी जगह बोतलबंद अल्कोहल युक्त परफ्यूम लेते जा रहे हैं।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago