बलिया- पीपा पुल का उद्घाटन करने जा रहे पूर्व मंत्री को पुलिस ने हिरासत में लिया !

बलिया डेस्क : पीपापुल का उद्घाटन करने जा रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को पुलिस ने नरहीं थाने के पास से हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने अंबिका चौधरी को ये कहते हुए जाने से रोक दिया कि उक्त कार्यक्रम की अनुमति नहीं है, लिहाजा आप नहीं जा सकते, आपको हमारे साथ थाने पर बैठना होगा, इस पर अंबिका चौधरी ने थाने पर बैठने से इंकार कर दिया।

जिसके बाद पुलिस अंबिका चौधरी के काफिले के साथ लग गए और सीधे कपूरी स्थित आवास पर आकर उनको छोड़े। अंबिका चौधरी को इस तरह रोके जाने पर राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर अंबिका चौधरी के कार्यक्रम स्थल पर न जाने के कारण अंतत: बसपा के युवा नेता उपेंद्र पांडेय स्वयं ही फीता काटकर पीपा पुल का उद्घाटन कर दिए।

गौरतलब हो कि उक्त पीपा पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों का आनाजाना दुश्वार हो गया था, खासकर दिक्कतें बरसात के समय होती थी। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विधायक व मंत्रियों से गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इतना ही नहीं उक्त नदी पर पीपा पुल की मांग उस समय से की जा रही थी जब देश की बागडौर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के हाथों में थी और उनके लिए ये काम कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन क्षेत्रवासियों के लिए ये दुर्भाग्य रहा और काम हुआ नहीं।

इसके बाद तत्कालीन विधायक और वर्तमान मंत्री उपेंद्र तिवारी से भी गुहार लगाई गई, लेकिन किसी के कानों में जूं नहीं रेंगा। अंतत: बसपा के युवा नेता उपेंद्र पांडेय ने बीड़ा उठाया और अपने अथक प्रयास से जनसहयोग से आखिरकार पीपा पुल का निर्माण करा ही दिया, शुक्रवार को उसका उद्घाटन होना था और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी शिरकत करने वाले थे, जो शायद भाजपा सरकार को रास नहीं आई। लिहाजा कार्यक्रम स्थल पर पहु़ंचने से पहले ही नरहीं पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब अंबिका चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच नहीं पाए तो अंतत: उपेंद्र पांडेय स्वयं ही पुल का उद्घाटन कर दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago