बिल्थरा रोड के चेयरमैन ने डेकोरेटिव लाइटों का किया लोकार्पण, बोले- नगर के विकास के प्रति कटिबद्ध हूँ

बिल्थरारोड डेस्क : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर  देश भर में समस्त विकास खण्डों में कृषि, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी, लोकार्पण का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर बिल्थरा रोड नगर पंचायत में भी रेलवे स्टेशन रोड पर लगी डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण किया।  इसका लोकार्पण नगर के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने किया। चेयरमैन श्री गुप्त ने स्व0 अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही स्विच आन कर डेकोरेटिव लाइट शुभारंभ किया ।

स्विच आन होते ही पूरा नगर दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा। इस मौके चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि आज युग पुरुष स्व0 अटल विहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर डेकोरेटिव लाइट नगर की जनता को समर्पित किया गया है।। कहा कि नगर के विकास के प्रति कटिबद्ध हूँ। नगर के विकास कार्य हो रहे है और आगे भी सभी सभासद गण व नगवासियो के सहयोग से होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगरवासियो के सुख दुख में हर समय कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूँ।

दिनेश कुमार गुप्त ने अपने चेयरमैन पद के लगातार 8 वर्ष के शानदार कार्यकाल में नगर के विकास में चार चाँद लगाने का काम किया है। आज बिल्थरारोड के वार्ड तिरंगे सदृश दूधिया रोशनी से जगमगा रहे है। इस मौके पर ईओ ब्रजेश कुमार गुप्त,आलोक कुमार गुप्त,राम मनोहर गांधी, भाजपा नेता सतीश राव अंजय, मृत्युंजय गुप्ता, मनोज प्यारे, विनोद मद्धेशिया, सुनील साहनी, परवेज हमजा गुड्डू, अमित जायसवाल ,मिंटू गुप्ता , विनय प्रकाश डेविड, चंदन मद्धेशिया, सज्जन सिंह आर्य, सतीश गुप्ता, विनोद जायसवाल, सभासद पिक्की वर्मा, विक्की गुप्ता , गुड्डू जायसवाल, सुनील कुमार टिंकू मौजूद रहे।

रिपोर्ट- निलेश दीपू 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago