बलिया- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा, पूर्व प्रधान और बीजेपी नेता को जेल

बलिया में पीएम आवास योजना में लगातार फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब कार्रवाई की गई है। सीयर ब्लॉक के शाहपुर अफगा गांव में आवास का पैसा गबन करने के मामले में कोर्ट ने पूर्व प्रधान और बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष को जेल भेज दिया। आरोपी पूर्व प्रधान आशा कुशवाहा, उनके पति और बीजेपी नेता रणजीत कुशवाहा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी। जिसे खारिज कर दिया।  

मामला 2015 का बताया का है। जिन पर कूटरचना के तहत फर्जी नाम पर आवास का लाखों रुपया गबन का आरोप है। गांव के एक ही एक  व्यक्ति मुन्ना की लिखित शिकायत पर कोर्ट के निर्देश के तहत उभांव थाना में 2017 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। बीजेपी नेता रणजीत कुशावाहा पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी रहे है। मामले में तत्कालीन सचिव और संबंधित एसबीआई बैंक के उपशाखा के प्रबंधक भी आरोपी हैं।

उभांव थाना में तत्कालीन प्रधान आशा कुशवाहा, उनके पति और भाजपा नेता रणजीत कुशवाहा, तत्कालीन सचिव चैथी राम और एसबीआई उपशाखा के प्रबंधक के खिलाफ संबंधित गबन और धांधली की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, सचिव और बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से फर्जी नाम से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर सत्र 2012-13 के आवास आवंटन का पैसा आहरण कर गबन किया गया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago