बलिया: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में घमासान, महिला प्रत्याशी की गाड़ी पर फायरिंग की खबर

बलिया। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का मतदान आज हो रहा है लेकिन यूपी में चुनाव आते ही गोली और गाली दोनों की भरमार हो जाती है। इसी बीच बड़ी खबर है विकास खंड सोहॉव से जहां पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के पहले ही कुछ बीडीसी सदस्यों को गाड़ी से उठा लेने की जानकारी मिली है। आपको बता दे कि लक्ष्मणपुर चट्टी के आगे एन एच 31 सड़क पर यह घटना हुई जो कि सुबह साढ़े आठ बजे की है। जहां कुछ लोगों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे के दाहिने टायर पर गोली मारी फिर उसमें बैठे कुछ बीडीसी सदस्यों को उठा ले गए। मौके पर सिर्फ गाड़ी खड़ी मिली। जिसका अगला टायर पंचर हो गया था लेकिन गोली चलाने की बात को लेकर पुख्ता बयान सामने नहीं आया। पुलिस का कहना है कि गोली चलने की सूचना किसी ने नहीं दिया है जबकि ग्रामीणों ने बताया कि गोली चली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कुल 17 ब्लॉकों में निर्वाचन कराया जाना है। इस चुनाव में जहां एक तरफ 17 में से 8 ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय है वहीं दूसरी ओर शेष 9 ब्लॉकों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जिन ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है उनमें 6 ब्लाकों में सिंगल नामांकन पत्र दाखिल किया गया है जबकि 2 ब्लाकों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago