बलिया- ब्लॉक प्रमुख पद की लापता प्रत्याशी मऊ से बरामद

बलिया। बलिया के नगरा ब्लाक की प्रमुख पद की प्रत्याशी अनीता देवी  को पुलिस ने  शुक्रवार की शाम मऊ जिले में स्थित फातिमा हास्पिटल से बरामद कर लिया।  पुलिस अनीता को फातिमा हास्पिटल बरामद कर नगरा थाने लाई। सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश और नगरा एसओ दिनेश कुमार पाठक पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में प्रत्याशी के पति शंभू राम ने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बता दें कि नगरा के कोठिया गांव निवासी प्रमुख प्रत्याशी के पति ने शंभू राम ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार को हम पर्चा दाखिल कर घर जा रहे थे।

तभी रास्ते में राधेश्याम व मनोज मिले, उन्होंने कहा कि आप हमारे मकान पर रुकिए। यह सुनकर अनिता अपने पति के साथ राधेश्याम यादव के मकान पर गए। तभी उन्होंने अनिता के हाथ से बैग छीन लियाष पर्चा का पावती रसीद, आधार कार्ड, 10 हजार रुपए, सोने का सामान भी था वो ले लिया। 10 मिनट बाद प्रार्थी के लिए आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। अभी मैं कुछ समझ पाता कि तब तक मेरी पत्नी के हाथ से बैग छीन कर उसमें रखा पर्चा का पावती रसीद, आधार कार्ड, 10 हजार रुपये, सोने की सिकड़ी ले लिया गया।

10 मिनट बाद मुझे धक्का देकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए जबरिया बंद गाड़ी में बैठाकर किरहड़ापुर स्कूल में ले जाकर बंद कर दिया। मैं पूरी रात वहां रहा। शुक्रवार की सुबह लघु शंका के बहाने भागकर किसी तरह नगरा पहुंचा। समर्थक से अपनी पत्नी के बारे में पूछा कि तो उसने गाली देते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ। तुम्हारी पत्नी कल ही कहीं चली गई। मुझे अंदेशा है कि मेरी पत्नी के साथ कुछ गलत ना हुआ हो। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

उधर, नगरा पुलिस ने नंबर ट्रेस कर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार व पांच बजे के बीच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी से बात की तो पता चला कि वह मऊ जनपद स्थित फातिमा हास्पिटल परिसर में है। नगरा पुलिस प्रत्याशी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत  सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि प्रत्याशी के बयान व उसके पति द्वारा दिए गए तहरीर में अंतर आ रहा है। पति द्वारा प्रत्याशी को अपने साथ होना बताया जा रहा है, जबकि प्रत्याशी द्वारा अपने पुत्र के साथ होना बताया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago