Categories: बलिया

बलिया – आग का तांडव, 4 झोपड़ी सामान सहित जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार को आग का तांडव देखने को मिला। सिसैंड गांव में अचानक लगी आग से 4 झोपड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान और एक बाइक भी जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है।

ग्रामीणों के अनुसार आग सबसे पहले उमेश चंद्र राम के झोपड़ी में लगी। देखते ही देखते उसके पड़ोसी उपेंद्र राम, तारकेश्वर राम और घूरा राम, जितेंद्र आदि के झोपड़ी तक पहुंच गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। गांव में आग की लपटे उठती देख ग्रामीण उसे बुझाने घटनास्थल पर दौड़ पड़े। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि गांव में धर्मचंद्र की बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी मौत पर दूधा का कार्यक्रम था। घटना के समय सभी परिजन वहीं गए थे। वहीं आग लगने से झोपड़ी में खड़ी बाइक, अनाज और अन्य सामान खाक हो गया। घर में भूसा जल गया। मवेशी आग की चपेट में आने से झुलस गई। तेज हवा के कारण करीब दो घंटे तक आग की तेज लपटे निकलती रही। फायर बिग्रेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

3 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago