Categories: बलिया

बलिया – चुनाव में उम्र छिपाना पड़ा महंगा, जांच के बाद गई प्रधानी, 21 साल से कम थी उम्र

बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार को अपनी उम्र छिपाना मंहगा पड़ गया है। उम्र छिपाने का नतीजा ये हुआ की प्रधानी से हाथ धोना पड़ा। कोर्ट ने जनपद के गड़वार क्षेत्र पंचायत अन्तर्गत हरिपुर ग्राम सभा के चुनाव परिणाम को शून्य घोषित कर दिया।

उप जिलाधिकारी सदर बलिया की कोर्ट ने अपने यहां योजित चुनाव याचिका अंतर्गत धारा 12 (ग) पंचायत राज अधिनियम उत्तर प्रदेश पंचायत राज निर्वाचन विवाद निपटारा नियमावली 1994 द्वारा बहक विपक्षी /प्रतिवदिनी संख्या-1 शिवांगी ग्राम प्रधान हरिपुर के चुनाव परिणाम को शून्य घोषित कर दिया है। इस आदेश के बाद शिवांगी की प्रधानी खत्म हो गई। और हरिपुर में राजनैतिक सरगरमियां तेज हो गयीं है।

ये है पूरा मामला- बता दें कि सामान्य पंचायत निर्वाचन 2021 में हुए ग्राम प्रधान हरिपुर के चुनाव परिणाम के खिलाफ चुनाव हारने वाली प्रत्याशी सविता पत्नी अजय निवासिनी हरिपुर ने न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर बलिया के न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर कर शिवांगी के चुनाव परिणाम को निरस्त करने की मांग की गयीं थी।

आरोप था कि जिस दिन शिवांगी ने प्रधान पद के लिए पर्चा भरा था, उस दिन उनकी आयु आवश्यक आयु 21 वर्ष से कम थी, जिसके कारण इनका अभ्यर्थन ही रद्द होना चाहिए था, जो नहीं हुआ था। आरोप की पुष्टि के लिए सविता देवी ने शिवांगी के 2019 में दिए गये हाई स्कूल परीक्षा, अनुक्रमांक 2293561 को लगाया जिसमे जन्मतिथि 12/07/2003 है। जिसके आधार पर नामांकन के समय उम्र मात्र 17 साल 9 माह 3 दिन ही थी जबकि ग्राम प्रधान के लिए कम से कम 21 वर्ष का होना जरूरी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago