बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना सामने आई, यहां गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस आगजनी में हजारों का नुकसान हो गया।
जानकारी के मुताबिक सूर्यपुरा स्थित गेहूं की ख़डी फसल में लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी। तपती दोपहरी में आग की लपटों पर काबू पाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब तक एक एकड़ गेहूं की ख़डी फसल राख़ बन चुकी थी।
राजेश मौर्या के सुरहाताल के अंदर गेहूं खेत में आग लग गई। आग की लपटों को देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया। सैकड़ों ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग पर काबू पाते-पाते राजेश मौर्य की लगभग एक एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…