बेल्थरारोड मार्केट में लगी आग के बीच शहर में देखने को मिली हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल!

बलिया डेस्क: बेल्थरारोड शहर के मातादीन गली में बुधवार की तीन बजे शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में चार दुकाने और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जाता है कि अगर रमजान का महिना नहीं होता तो नुकसान बड़ा हो सकता था।

दुकानों में आग देखकर सेहरी खाने के लिए उठे हुए कुछ लोगों ने आग और धुंए की लपटें देख तुरंत आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने में जुट गए।  रमजान का पहला दिन होने की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोग भोर में  सहरी खाने के लिए उठ चुके थे। लोगों ने आग और धुएं की लपटें निकलती हुई देख ने शोर मचाया।

तत्काल आसपास के लोगों को इकट्ठा हो गए और 112 नंबर और अग्निशमन दल को फोन किया गया जिसके बाद अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानिय लोगों का कहना है कि अगर अग्निशमन दल समय से पहुचा होता तो दुकानों को बचाया जा सकता था। स्थानीय लोगों की शिकायत रही कि फायर ब्रिगेड को फ़ोन करनें पर टाल मटोल किया गया और कार्य के प्रति लापरवाही बरती गई, कई लोगों ने बलिया खबर को इसकी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है, यदि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गयी होती तो शायद इतनी क्षति नहीं होती।

वहीं चौकी इंचार्ज आरके सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये तत्परता पूर्वक स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गये जिससे जल्द ही आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक आग से चार दुकानें और उसमें रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं उनमें सब्जी विक्रेता भुनेश्वर प्रसाद, कपड़ा विक्रेता दयानंद , ओम प्रकाश, व हृदयानंद जिनकी जनल स्टोर की दुकान थी दुकान में रखा हुआ सब कुछ जल गया।

बताया जाता है कि स्थानिय लोगों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो आसपास की कई दुकानें आग की भेंट चढ़ चुके होते और व्यापक रूप से जन धन की क्षति होती। इस घटना ने वास्तव में हिन्दू- मुस्लिम एकता की एक नजीर पेश की हैं। अगर रामजान का पहला दिन नहीं होता तो, शायद लोग सहरी खाने नहीं उठते तो, इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता है कि आग की लपटे शहर के कई हिस्सों को चपेट में ले सकती थी। जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ता।

 

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago