बलिया डेस्क: बिल्थरारोड में पहले से ही विवादित चल रहे आपूर्ति निरीक्षक राहुल भारती और लिपिक विनोद यादव पर अब कोटेदार पत्नी ने दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है और न्याय के लिए बलिया न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। जिससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है। पीड़िता के अनुसार घटना 18 अगस्त 2020 की बताई जा रही है।
जब उक्त अधिकारी द्वारा दोपहर में घर पहुंचे और उनके कोटेदार पति को ढूंढते हुए जबरन घर में घुस गए। घर में कोटेदार के न होने की जानकारी मिलते ही राशन दुकान निरस्त करने और फर्जी मामले में फंसाने का धौंस दिखाकर छेड़खानी करने लगे और विरोध करने जबरन दुष्कर्म का प्रयास भी किया। हो हल्ला करने पर आसपास की महिलाओं और लोगों के इकट्ठा होने पर दोनों अधिकारी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार देर रात घर लौटने पर जब उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो दोनों तत्काल उभांव थाना पहुंचे और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए लिखित तहरीर सौंपा किंतु महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। जिसके कारण 26 मार्च को पीड़िता ने बलिया न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है।
इस बीच थाना व कोर्ट में शिकायत करने से खफा आपूर्ति निरीक्षक ने फर्जी आरोप लगाकर उनका राशन दुकान को निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि उक्त आपूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार, सुविधा शुल्क वसूलने और राशन दुकानदारों के प्रताड़ित करने संबंधित शिकायत के मामले की ही डिप्टी कमिश्नर आजमगढ़ द्वारा जांच भी चल रही है।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…