Categories: बलिया

बलिया के गोरख नाथ पांडेय ने यूपीपीसीएस के CDPO श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल किया

बलिया डेस्क: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने देर शाम यूपीपीसीएस 2020 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। प्रांतीय स्तर की इस सबसे बड़ी परीक्षा में बलिया जिले के ग्राम बभनौली निवासी अजय सरिता पांडेय के पुत्र गोरख नाथ पांडेय ने बाल विकास परियोजन अधिकारी यानी (CDPO) श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल किया है। इस अप्रतिम सफलता से उनके गाँव में खुशी की लहर है।

गोरख ने अपनी माध्यमिक व उच्च शिक्षा अपने गृह जनपद बलिया से ही उतीर्ण की है। उसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में लगे थे, यह उनका लगातार तीसरा साक्षात्कार था। गोरख अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता व गुरुजन के साथ अपने सभी शुभचिंतको विशेषकर नानी, बुआ- फूफा, मामा- मामी, मौसा- मौसी के साथ साथ अपने सभी दोस्तों व गाँव वालों को देते है। गोरख के अनुसार, इन सब लोगों के आशीर्वाद व ईश्वर की कृपा के बिना यह सफलता नामुमकिन थी।

सतीश

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago